Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

मात्र 1 वोट से हारा सरपंच का प्रत्याशी तो ग्रामीणों ने दिए हारे प्रत्याशी को ग्रामीणों ने दिए 11लाख..गाड़ी और जमीन

मात्र १ वोट से हारा सरपंच का प्रत्याशी तो ग्रामीणों ने दिए हारे प्रत्याशी को ग्रामीणों ने दिए 11 लाख..गाड़ी और जमीन
खबर शेयर करें..

फतेहाबाद // एक तरफ जहां सरपंच चुनावों के बाद दोनों पक्षों में टकराव के समाचार सामने आईं, वहीं दूसरी तरफ फतेहाबाद के गांव नाढोडी के ग्रामीणों ने भाईचारे की एक शानदार मिसाल पेश की है. गांव नाढोडी में मात्र एक वोट से चुनाव हारे प्रत्याशी सुंदर का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की नगदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में देकर उनका हौंसला बढ़ाया है. (Sarpanch election Haryana)(Haryana Panchayat Election).

नगदी और स्विफ्ट गाड़ी की रकम ग्रामीणों द्वारा जुटाई गई है, जबकि डेढ़ कनाल जमीन गांव के ही सुभाष भांभू नामक व्यक्ति द्वारा दी गई है. गांव के इस प्रयास की पूरे जिले में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है. सुंदर ने भी ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया और कहा कि ग्रामीणों का यह प्यार ही उनकी सबसे बड़ी जीत है. वे ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे.मात्र १ वोट से हारा सरपंच का प्रत्याशी तो ग्रामीणों ने दिए हारे प्रत्याशी को ग्रामीणों ने दिए 11 लाख..गाड़ी और जमीन

solar pinal
solar pinal

बता दें कि गांव नाढा़ेड़ी में कुल 5085 वोट हैं, जिनमें से 4416 पोल हुए थे. गांव के सुंदर और नरेंद्र दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. हैरानी जनक परिणाम में सुंदर को 2200 वोट आए जबकि नरेंद्र को 2201 वोट मिले और नरेन्द्र मात्र एक वोट से चुनाव जीत गए. इसके बाद ग्रामीणों ने भाईचारे की यह अनूठी मिसाल पेश की.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

udaipurkiran.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।