Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

नोट फटे होने का झांसा : बैंक में साढ़े 14 हजार की उठाईगिरी

Fraud of Rs 4 lakh from cousin brother and sister in the name of getting them a job by sending fake appointment letter
खबर शेयर करें..

नोट फटे होने का झांसा : बैंक में साढ़े 14 हजार की उठाईगिरी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव @खबर24×7 जिले में उठाईगिरी करने वाला गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। मंगलवार को चिचोला स्थित जिला सहकारी बैंक में पैसा निकालकर गिनती कर रहे एक बुजुर्ग किसान से अज्ञात आरोपी ने कुछ नोट खराब होने का हवाला देकर साढ़े 14 हजार रुपए उठाईगिरी कर मौके से फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की शिकायत पर चिचोला पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

solar pinal
solar pinal

चिचोला क्षेत्र के महाराजपुर निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग किसान मंगलवार को चिचोला स्थित जिला सहकारी बैंक में पैसा निकालने आया था। बुजुर्ग किसान बैंक से लगभग 50 हजार रुपए निकालने के बाद उसकी गिनती कर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात आरोपी किसान के सामने आया और कुछ नोट फटे व खराब होने की बात कही।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 इस दौरान बुजुर्ग किसान सामने खड़े आरोपी को नोट के गिनती करने उसके हाथ में दे दिया। आरोपी इस दौरान करीब 14 हजार 500 रुपए की उठाईगिरी कर मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग किसान ने नोटों का फिर से गिनती की तो साढ़े 14 हजार रुपए कम मिले।Fraud of Rs 4 lakh from cousin brother and sister in the name of getting them a job by sending fake appointment letter

इस दौरान अज्ञात आरोपी नोट फटे व खराब होने का झांसा देकर रकम लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। चिचोला पुलिस बैंक पहुंच कर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!