Sun. Aug 2nd, 2026

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की केसीजी जिला कार्यकारिणी घोषित, मंजीत सिंह ठाकुर बने जिला संयोजक

BJP slum cell's KCG district executive committee announced भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की केसीजी जिला कार्यकारिणी घोषित, मंजीत सिंह ठाकुर बने जिला संयोजक
खबर शेयर करें..

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की केसीजी जिला कार्यकारिणी घोषित, मंजीत सिंह ठाकुर बने जिला संयोजक

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू की अनुशंसा पर की गई है।

जारी सूची के अनुसार मंजीत सिंह ठाकुर को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं राजू उडके, हेमेश यादव और खुशबेर सिन्हा को सह-संयोजक बनाया गया है। डॉ. सुरेश जंघेल को कोषाध्यक्ष तथा सुरेश देवांगन को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। BJP slum cell's KCG district executive committee announced भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की केसीजी जिला कार्यकारिणी घोषित, मंजीत सिंह ठाकुर बने जिला संयोजक

ये भी पढ़ें : ई-रिक्शा में पाइप लोड करते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जिला कार्यकारिणी में अजय वर्मा को जिला कार्यालय मंत्री, चंदन माणिकपुरी को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सत्ती चौधरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा भूपेन्द्र वर्मा को सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई है। सर्वी यादव को मीडिया प्रभारी और महेश कश्यप को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार प्रदीप रॉय को संवाद प्रभारी, आशीष राजपूत को संवाद सह प्रभारी, सुभाष सिंह को योजना प्रभारी, आशीष साहू को योजना सह प्रभारी, मनोज यादव को मन की बात प्रभारी तथा पुरानिक वर्मा को मन की बात कार्यक्रम सह प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजीत यादव, धनन्जय जंघेल, सुजान निषाद, कोमल राजे, संजय श्रीवास, कालिन्द्र साहू, नारद साहू, मुकेश रजक, राजू वर्मा, गौतम वर्मा, गुहर सिंह, रोशन वर्मा, मनोज साहू, भारत कुम्भकार, मोनू यादव, अरविंद वर्मा और ध्रुवेश साहू सहित कई कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

वहीं दाऊ राम कुम्भकार, जितेंद्र पटेल, लोकेश जंघेल, बलवीर सिंह, राजेश यादव, टिंकेश्वर वर्मा, रेनु सिन्हा, रंजीत वर्मा, रवि देवांगन, अनिल विश्वकर्मा और तोष सिंह वर्मा जुनवानी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू और जिला संयोजक मंजीत सिंह ठाकुर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दी हैं। 

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की केसीजी जिला कार्यकारिणी घोषित, मंजीत सिंह ठाकुर बने जिला संयोजकBJP slum cell's KCG district executive committee announcedBJP slum cell's KCG district executive committee announcedभाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की केसीजी जिला कार्यकारिणी घोषित, मंजीत सिंह ठाकुर बने जिला संयोजक




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg