Sun. Aug 16th, 2026

खैरागढ़ में जिला पत्रकार संघ भवन का लोकार्पण, पत्रकारों को मिला आधुनिक सुविधाओं वाला नया ठिकाना

खैरागढ़ में जिला पत्रकार संघ भवन का लोकार्पण, पत्रकारों को मिला आधुनिक सुविधाओं वाला नया ठिकाना
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ में जिला पत्रकार संघ भवन का लोकार्पण, पत्रकारों को मिला आधुनिक सुविधाओं वाला नया ठिकाना

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। नगर के रेस्ट हाउस के समीप नवनिर्मित जिला पत्रकार संघ भवन का लोकार्पण शनिवार को राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले के पत्रकारों के साथ गंडई प्रेस क्लब के पत्रकार साथी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते है पत्रकार : सांसद संतोष पांडे 

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि नए पत्रकार संघ भवन से जिले के पत्रकारों को बैठक, संवाद और विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।

खैरागढ़ में जिला पत्रकार संघ भवन का लोकार्पण, पत्रकारों को मिला आधुनिक सुविधाओं वाला नया ठिकाना

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने की 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने जिला पत्रकार संघ को भवन के विकास एवं विस्तार के लिए अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने भी नगर पालिका की ओर से 5 लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की।

गौरतलब है कि भवन के मूल निर्माण के लिए सांसद निधि से पहले ही 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। नई घोषणाओं से भवन में अतिरिक्त कक्ष और आधुनिक सुविधाएं विकसित किए जाने की उम्मीद है।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

खैरागढ़ में जिला पत्रकार संघ भवन का लोकार्पण, पत्रकारों को मिला आधुनिक सुविधाओं वाला नया ठिकाना

 

समाचार पत्र हॉकरों को बांटे गए रेनकोट

कार्यक्रम के दौरान बारिश के बीच सुबह-सुबह घर-घर जाकर समाचार पत्र पहुंचाने वाले जिले के हॉकरों को रेनकोट वितरित किए गए। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और कहा कि विपरीत मौसम में भी लोगों तक समाचार पहुंचाने वाले हॉकरों का योगदान महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें : पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो में शराब की तस्करी, डेढ़ लाख की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गंडई प्रेस क्लब के पत्रकार भी रहे मौजूद

जिला पत्रकार संघ भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में गंडई प्रेस क्लब के पत्रकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खैरागढ़ के पत्रकार साथियों को नए भवन के लिए बधाई दी। पत्रकारों ने इसे जिले के मीडिया जगत की एकता और आपसी समन्वय का प्रतीक बताया।

गंडई प्रेस क्लब से विनोद नामदेव, हरिशंकर साहू, रत्नेश कुलदीप, अवधेश मिश्रा, रोहित देवांगन, सुखनंदन चतुर्वेदी, राजू दामोदर वैष्णव, नरेंद्र वर्मा और चंद्रेश महिलांगे सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

पत्रकारों की बड़ी संख्या में रही मौजूदगी

समारोह में सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर, प्रशांत सहारे, श्रेयांश सिंह, जीवेश शर्मा, चैतन्य तिवारी, अनुराग शांति तुरे, खिलेंद्र नामदेव, किशोर सोनी, जितेंद्र यादव, प्रकाश सिंह, यतेंद्रजीत सिंह, याहिया नियाजी, शिवानी परिहार, नीलेश कुमार यादव, राजू यदु, प्रदीप बोरकर, यतीश साहू, विमल बोरकर, उमेश्वर वर्मा, राजेंद्र सिंह चंदेल, शैलेंद्र मिश्रा, सोमेश लहरे, रंजीत सिंह, तुलेश सिन्हा, साकेत श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास, नवदीप श्रीवास्तव, मनोहर सेन और आकाश तिवारी सहित जिला पत्रकार संघ के सदस्य एवं अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :कर्ज का पैसा जितने दिन इस्तेमाल, उतने ही दिन का ब्याज! बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत

पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ ही जिले के पत्रकारों को अब संवाद, बैठक और पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों के लिए अपना व्यवस्थित केंद्र मिल गया है। कार्यक्रम को पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg