Tue. Aug 18th, 2026

रील-सेल्फी का जुनून, जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग, पुलिस ने मौके पर ही चेतावनी, कराई उठक बैठक 

बच्चों और महिलाओं को भी ले गए रील-सेल्फी का जुनून, जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग, पुलिस ने मौके पर ही चेतावनी, कराई उठक बैठक 
खबर शेयर करें..

रील-सेल्फी का जुनून, जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग, पुलिस ने मौके पर ही चेतावनी, कराई उठक बैठक 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रतनपुर। बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी का तेज बहाव लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग रोमांच और सेल्फी-रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को सामने आई तस्वीरों में कुछ लोग सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट का ताला और अवरोध पार कर वेस्टवियर के खतरनाक हिस्से में पहुंच गए और तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी व वीडियो बनाते नजर आए।

 

मामले की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और खतरनाक क्षेत्र में पहुंचे लोगों को तत्काल बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए समझाइश दी कि बारिश के दौरान तेज बहाव और गहरे पानी के आसपास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

रील-सेल्फी का जुनून, जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग, पुलिस ने मौके पर ही चेतावनी, कराई उठक बैठक 

खतरनाक स्थान पर बच्चे और महिलायें भी 

लापरवाही की हद तब दिखाई दी, जब कुछ लोग अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ भी वेस्टवियर के खतरनाक हिस्से में पहुंच गए। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग वहां खड़े होकर फोटो और वीडियो बनाने में लगे थे।

पुलिस ने सभी को समझाया कि पानी की स्थिति कुछ ही समय में बदल सकती है और तेज बहाव के करीब खड़ा होना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। पुलिस ने लोगों से स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील या सेल्फी के लिए अपनी और परिवार की सुरक्षा से समझौता न करें।

 

मौके पर कराई उठक-बैठक, दी कड़ी चेतावनी..

गेट और सुरक्षा व्यवस्था को पार कर अंदर जाने वाले लापरवाह लोगों को पुलिस ने मौके पर ही चेतावनी दी। कुछ लोगों से उठक-बैठक भी कराई गई, ताकि वे दोबारा इस तरह की लापरवाही न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और गेट किसी को रोकने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए लगाए गए हैं।

रील-सेल्फी का जुनून, जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग, पुलिस ने मौके पर ही चेतावनी, कराई उठक बैठक 

तेज बहाव में एक गलती पड़ सकती है भारी..

खूंटाघाट वेस्टवियर में बारिश के दौरान पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। ऐसे में पानी के किनारे तक पहुंचना भी जोखिम भरा हो सकता है। पुलिस ने लोगों से नदी, नालों, डेम और वेस्टवियर के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि बारिश के मौसम में पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा केवल देखकर नहीं लगाया जा सकता। इसलिए किसी भी स्थिति में बैरिकेड, गेट या सुरक्षा घेरा पार कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करना चाहिए।

 

लगातार निगरानी कर रही पुलिस..

रतनपुर पुलिस द्वारा बारिश के मौसम को देखते हुए नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि लोग पर्यटन या मनोरंजन के दौरान किसी तरह की लापरवाही न करें और किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

 

सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं..

पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है। बारिश के दौरान खूंटाघाट समेत नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर के आसपास जाने से बचें। विशेषकर बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों पर बिल्कुल न ले जाएं। सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और गेट को पार न करें तथा अपने साथ-साथ परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। रोमांच के कुछ पलों के लिए जान जोखिम में डालने के बजाय सुरक्षित दूरी से ही खूंटाघाट की खूबसूरती का आनंद लेना बेहतर है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg