Tue. Aug 18th, 2026

सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर पिस्टल से फायरिंग, काम बंद कराने की दी धमकी, हुआ गिरफ्तार

Fired a pistol at a solar plant construction siteसोलर प्लांट निर्माण स्थल पर पिस्टल से फायरिंग, काम बंद कराने की दी धमकी, हुआ गिरफ्तार 
खबर शेयर करें..

सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर पिस्टल से फायरिंग, काम बंद कराने की दी धमकी, हुआ गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 पाटन। ग्राम गुढियारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को जामगांव (आर) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस के अनुसार 16 अगस्त की दोपहर ग्राम गुढियारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर प्रार्थी बिसहत यादव उम्र 46 वर्ष सहित अन्य कर्मचारी निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अविचल अग्रवाल अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक CG 04 LU 7326 से मौके पर पहुंचा और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी देने लगा।

ये भी पढ़ें : जमीन बंटवारे के विवाद में दादी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; नाती गिरफ्तार

इसी दौरान आरोपी ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपी ने जमीन मालिक दीपक अग्रवाल को भी धमकाया और इसके बाद अपने साथियों के साथ वाहन से मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें : बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ उदयपुर में किसानों का चक्काजाम, जिला मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी

फायरिंग की सूचना मिलते ही जामगांव (आर) पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। देर रात घेराबंदी कर आरोपी अविचल अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी टैगोर नगर रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।Fired a pistol at a solar plant construction siteसोलर प्लांट निर्माण स्थल पर पिस्टल से फायरिंग, काम बंद कराने की दी धमकी, हुआ गिरफ्तार 

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी को 17 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ। मामले में आगे की पूछताछ और विवेचना जारी है।

ये भी पढ़ें : रील-सेल्फी का जुनून, जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग, पुलिस ने मौके पर ही चेतावनी, कराई उठक बैठक 

थाना जमगांव में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जामगांव (आर) में धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया है। बरामद पिस्टल के संबंध में भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि, निर्माण कार्य अथवा अन्य किसी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। धमकी, फायरिंग या किसी अन्य हिंसक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में एसडीओपी पाटन, क्राइम ब्रांच दुर्ग, थाना प्रभारी जामगांव (आर) सहित थाना जामगांव (आर) के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg