Sat. Jun 27th, 2026

REPORT:दिल्ली बन जाएगा विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर..2050 तक दुनियाभर में उभरेंगी 14 और मेगासिटीज

india get file REPORT:दिल्ली बन जाएगा विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर..2050 तक दुनियाभर में उभरेंगी 14 और मेगासिटीज
खबर शेयर करें..

अंतराष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7  सिडनी// दुनिया की 70 फीसदी आबादी की रिहायश वर्ष 2050 तक शहरों में होगी। 2020 में यह तादाद 54 प्रतिशत थी। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की रिपोर्ट के अनुसार, जनसंख्या में वृद्धि व तेजी से बढ़ता शहरीकरण इसके प्रमुख कारण होंगे। इस चलन से विश्व में मेगासिटी (एक करोड़ से ज्यादा आबादी वाला शहर) की संख्या बढ़ेगी।

दुनियाभर में वर्तमान में टोक्यो, दिल्ली और शंघाई सहित 33 मेगासिटी हैं। करीब तीन दशक बाद 21.3 करोड़ की कुल बढ़ी हुई आबादी के साथ 14 और शहर मेगासिटीज की सूची में शामिल होंगे, जिसके बाद दिल्ली दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला शहर होगा।

आर्थिक विकास… 2050 तक जो मेगासिटीज उभरेंगी, उनमें तीन भारतीय शहर सूरत, अहमदाबाद व पुणे सहित लंदन, बगदाद, तेहरान आदि शामिल होंगे। एक्सा आइएम कॉर्पोरेट की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें लोगों की संख्या में वृद्धि के अलावा देश का भी आर्थिक विकास होगा।.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
     इसे भी पढ़ेंसड़क किनारे बातचीत कर रहे अधेड़ को कार चालक ने मारी ठोकर..मौत..

ये होंगी अगली मेगासिटी

अहमदाबाद (भारत)

सूरत (भारत)

पुणे (भारत)

लंदन (ब्रिटेन)

तेहरान (ईरान)

नानजिंग (चीन)

चेंगदू (चीन)

हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम)

लुआंडा (अंगोला)

शिकागो (अमरीका)

दार एस सलाम (तंजानिया)

बगदाद (इराक)

खार्तूम (सूडान)

नैरोबी (केन्या)


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg