Thu. Jul 30th, 2026

BJP प्रवक्ता पर सर्व आदिवासी समाज नाराज FIR करने थानों मे दिया ज्ञापन

BJP प्रवक्ता पर सर्व आदिवासी समाज नाराज FIR करने थानों मे दिया ज्ञापन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ | सर्व आदिवासी समाज संगठन जिला खैरागढ़ -छुईखदान – गंडई के द्वारा बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ प्राथमिक की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाना प्रभारी, खैरागढ़, छुईखदान, गातापार और साल्हेवारा में ज्ञापन सौंपा गया।

  31 मार्च 2023 सर्व आदिवासी समाज संगठन युवा प्रभाग जिला एवं प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा बीजेपी प्रवक्ता के दिए गए बयान डिबेट में आदिवासी समाज के लोगों को ईसाई मिशनरी का दलाली करता है वाले बयान के विरोध में छत्तीसगढ़ के पूरे आदिवासी समाज भारी आक्रोशित है।

BJP प्रवक्ता पर सर्व आदिवासी समाज नाराज FIR करने थानों मे दिया ज्ञापन

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसके लिए संगठन के लोगों ने जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों के नाम ज्ञापन सौंपा और उक्त जातिवादी मानसिकता से ग्रसित बीजेपी के प्रवक्ता के खिलाफ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर केसीजी जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भविष्य में भी समाज के साथ ऐसे बयानबाजी से बाज आये समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

BJP प्रवक्ता पर सर्व आदिवासी समाज नाराज FIR करने थानों मे दिया ज्ञापन

 इसे भी पढ़ें: सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग जायज: पंचायत सचिव संघ को जनता कांग्रेस जे के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र सोनी का समर्थन

ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व आदिवासी के जिला खैरागढ़, छुईखदान, गंडई श्री रामजी सिरदार अध्यक्ष हर्षदीप सिंह कोडापे उपाध्यक्ष संतोष कुंजाम, जम्मू ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, सूरज ठाकुर, सहित अन्य शामिल थे।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg