Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

अल्फिया ने एमबीबीएस में हासिल किया गोल्ड मेडल,परिजनों में हर्ष

अल्फिया ने एमबीबीएस में हासिल किया गोल्ड मेडल,परिजनों में हर्ष
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नगर के भूतपूर्व जाने माने पटवारी मोहम्मद अली,के नातीन एवं वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद लियाकत अली खान के भतीजी एवं राष्ट्रपति पदक प्राप्त एस आई मोहम्मद जाकिर अली की पुत्री डॉक्टर अल्फिया अली को एमबीबीएस की परीक्षा में टॉप स्थान पर आकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

उन्होंने राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी दिल्ली से एमबीबीएस फाइनल ईयर की परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल कर नगर,परिवार सहित समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया है, उन्होंने बताया कि भविष्य में वे गाइनेकोलाजीस्ट सर्जन बनकर शहर की सेवा करना चाहती है।

solar pinal
solar pinal

बता दे कि अल्फिया के पिता राष्ट्रपति गृह मंत्री आंतरिक सुरक्षा पदक और शूरवीर सम्मान प्राप्त उप निरीक्षक जाकिर अली और जबकि मां सुरजीत अली व्याख्याता टीचर है। अलफिया अली ने एमबीबीएस फाइनल की परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वह कैरियर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस कॉलेज एंड हॉस्पिटल लखनऊ उत्तर प्रदेश में अध्यनरत है।अल्फिया ने एमबीबीएस में हासिल किया गोल्ड मेडल,परिजनों में हर्ष

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

उन्होंने राजनांदगांव के ममता नगर निवासी डॉक्टर अल्फिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गायत्री विद्यापीठ एवं नीरज पब्लिक स्कूल से प्राप्त की, वे बचपन से ही पढ़ने में होनहार और मेधावी रही है। गोल्ड मेडल प्राप्त करने से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर हर्ष जताया है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।