छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा.. 616 वोट से जीती नम्रता दास वैष्णव
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ छुईखदान। छुईखदान नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया,कांग्रेस प्रत्याशी रानी नम्रता दास वैष्णव ने भाजपा प्रत्याशी शीतल नवनीत जैन को 616 वोटों के अंतर से हराकर भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी। इस जीत के साथ ही छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा स्थापित हो गया।

भाजपा की बड़ी रणनीतिक भूल पड़ी भारी

अध्यक्ष पद का परिणाम: कांग्रेस की रही 616 वोट से जीत |
प्रत्याशी | पार्टी | मत |
रानी नम्रता दास वैष्णव | कांग्रेस ![]() |
2732 वोट |
शीतल नवनीत जैन | भाजपा ![]() |
2116 वोट |
नोटा | ——- | 40 वोट |
पार्षद चुनाव परिणाम |
छुईखदान नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं, जिनमें कांग्रेस ने 8 वार्ड और भाजपा ने 7 वार्ड जीते। |

भाजपा के लिए बड़ा झटका, कांग्रेस में जश्न का माहौल
इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है, जबकि भाजपा में निराशा छाई हुई है। राजा गिरिराज किशोर दास वैष्णव ने इस जीत से साबित कर दिया कि भाजपा ने उन्हें हल्के में लेकर बड़ी भूल की, जिसका नतीजा भाजपा को अपनी मजबूत सीट गंवाकर भुगतना पड़ा। छुईखदान में कांग्रेस की इस जीत से यह साफ हो गया है कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है, अब देखना होगा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष रानी नम्रता दास वैष्णव छुईखदान नगर पंचायत के विकास के लिए क्या नई योजनाएं लेकर आती हैं।
Congress captured Chhuikhadan Nagar Panchayat.. Namrata Das Vaishnav won by 616 votes
लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें यूटूब चैनल को सब्स्क्राइब करें..
