सेवा पर्व के तहत वन कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान। शासन के महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत सेवा पर्व के तहत वन परिक्षेत्र छुईखदान के वन कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत के दिशा निर्देश में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में वन कर्मियों ने वन विभाग की छुईखदान शहर स्थित कृष्ण कुंज तथा छिंदारी बांध में स्थित इको टूरिज्म छिंदारी के परिंदे के आस पास साफ-सफाई की तथा मृत पौधों का प्रतिस्थापन किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव ने बताया समय-समय पर वन विभाग द्वारा इस प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रम किए जाते रहेंगे। सभी को कचरा नहीं करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।
पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की
इस मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह जगह-जगह कूड़ा न फेंकें। उन्होंने कहा कि वनों को बचाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है।
इसे भी पढ़े : हो रही बारीश से सोयाबीन फसल को बारिश से नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे में दें यहाँ सूचना
जब जंगल बचेंगे तभी वन्य जीवों को भी संरक्षित किया जा सकेगा। उन्होंने कर्मचारियों से लोगों को अधिकाधिक पौधरोपण के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से वनों को बचाने और वन्य जीवों के संरक्षण में मदद मिलेगी। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
Forest workers launched a cleanliness drive under the Seva Parv.
