Sun. Jul 26th, 2026

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में KCG जिले के गेड़ी नृत्य व नाचा गीत दल का हुआ चयन

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में KCG जिले के गेड़ी नृत्य व नाचा गीत दल का हुआ चयन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// देश के कर्नाटक राज्य के हुबली में आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में केसीजी जिले के गेड़ी नृत्य व नाचागीत दल का चयन हुआ है जो कि केसीजी जिलाधीश के मार्गदर्शन व जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्व में खैरागढ़ ब्लॉक के लिये बहुत बड़ी सफलता है.

संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण से मिली जानकारी अनुसार कर्नाटक राज्य के हुबली में आयोजित होने वाले 26वां राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिये छ.ग. राज्य के प्रतिनिधि दल का भी चयन हुआ है जिसमें जिलाधीश डॉ. सोनकर के मार्गदर्शन व जिला नोडल अधिकारी कन्हैया पटेल के नेतृत्व में केसीजी जिले के अंतर्गत खैरागढ़ ब्लॉक से नगर से लोकगीत में परमानन्द पांडेय एवं साथी व लोकनृत्य में ग्राम गहिराटोला के टेकराम वर्मा एवं साथी का चयन वीडियोग्राफी के माध्यम से हुआ है जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि और पूरे केसीजी जिले वासियों के लिये गर्व की बात है.

गौरतलब है कि कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिस्पर्धात्मक विधाएं लोक नृत्य एवं लोकगीत सम्मिलित है और इसमें चयन के लिये संभाग स्तरीय युवा उत्सव के उपरांत प्रत्येक संभाग से उपरोक्त विधा से प्रावीण्य प्रतिभागी दल की विडियोग्राफी की सीडी प्राप्त की गई थी और प्रत्येक संभाग से प्राप्त विडियोग्राफी की सी.डी. से प्रदर्शन देखकर, राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले उपरोक्त विधाओं के प्रतिभागी/दल का निर्णय व राष्ट्रीय युवा उत्सव में चयन करने के लिये संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के आदेश क्रमांक यु.क./2022-23/2578 दिनांक 31.12.2022 के द्वारा निर्णयन समिति का गठन किया गया था और निर्णायक समिति द्वारा लोकगीत विधा में केसीजी जिले के खैरागढ़ के लोकगीत में परमानन्द पांडेय एवं साथी को राष्ट्रीय युवा उत्सव, कर्नाटक राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिये अनुशंसा की गयी है और इस विधा में चयन समिति के निर्णायक गण क्रमशः राकेश तिवारी, सुश्री शकुन्तला तरार व अर्पित तिवारी थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में KCG जिले के गेड़ी नृत्य व नाचा गीत दल का हुआ चयन

वही लोकनृत्य विधा के सभी संभागो के विडियो के अवलोकन उपरांत लोकनृत्य विधा में ग्राम गहिराटोला के टेकराम वर्मा एवं साथी का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव, कर्नाटक राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिये किया गया. वीडियोग्राफी के माध्यम लोकनृत्य विधा में प्रतिभागी या दल का चयन करने के लिये डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर, राजकुमार शर्मा व अर्पित तिवारी को निर्णायक बनने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी थी.

      इसे भी पढ़ेंजवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023: कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

दोनों ही विधा में राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिये चयनित युवाओं को केसीजी जिलाधीश जगदीश सोनकर, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी कन्हैया पटेल, समाजसेवी सुभाष चावड़ा, बैद्यनाथ वर्मा व पत्रकार मो. याहिया नियाज़ी ने बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी है.

राष्ट्रीय युवा उत्सव में केसीजी जिले के लोकगीत विधा के लिये डॉ.परमानद पाण्डेय एवं साथी क्रमशः हितेन्द्र कुमार वर्मा, आशीष यादव, नकुल साहू, राममिलान साहू, डोमनलाल साहू, विवेक मानिकपुरी, वेदप्रकाश रावटे, जानेश्वर डाडिया व लोचन कुमार देवांगन का चयन हुआ है.राष्ट्रीय युवा उत्सव में केसीजी जिले के लोकनृत्य विधा में टेकराम वर्मा, जानेश्वर डाडिया, राजू यादव, प्रमोद कुमार, खुम्मन वर्मा, कुशल सुधाकर, योगेन्द्र धुर्व, भारती जंघेल, मंजूश्री साहू, प्रमोद कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार, खेमचंद पटेल, विरेन्द्र कुमार तांडिया, करण कुमार, पंतजलि ठाकुर, सर्वजीत बाम्बेशर, विक्रम कुमार, टहल साहू, पेमेन्द्र कुमार व परमानन्द का चयन किया गया है.


रिपोर्ट : किशोर सोनी , खैरागढ़
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9407957001


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg