अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु का व्यापक प्रचार-प्रसार करने गांवों मे होगी मुनादी
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “सेवा सेतु” योजना को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी जनपद पंचायतों के माध्यम से सरपंच एवं सचिवों को ग्राम स्तर पर जागरूकता लाने को कहा गया है।
क्या है सेवा सेतु? 13 साल की यात्रा
सेवा सेतु छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल है। वर्ष 2003 में CHOICE से शुरू हुई यह यात्रा 2015 में ई-डिस्ट्रिक्ट और अब 2026 में सेवा सेतु के रूप में एकीकृत होकर नागरिकों को “एक ही छत के नीचे” सभी सेवाएं दे रही है।
ये भी पढ़ें : इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाला: मुख्य आरोपी और तत्कालीन शाखा प्रबंधक तमिलनाडु से गिरफ्तार
सेवा सेतु की प्रमुख विशेषताएं1. ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग: अब नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और मोबाइल से आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। |
ये भी पढ़ें : ई-रिक्शा में पाइप लोड करते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
प्रशासनिक संरचना
राज्य स्तर पर CHiPS और जिला स्तर पर DeGS के माध्यम से सेवा सेतु का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भी तैनात हैं। अब खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के नागरिकों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि “सेवा सेतु से पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी।”
CEO जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल ने सभी सरपंच-सचिवों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में चौपाल, मुनादी एवं फ्लेक्स के माध्यम से सेवा सेतु की जानकारी हर घर तक पहुंचाई जाए।
ये भी पढ़ें : सड़क, खाद और बिजली को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन-चक्काजाम, घंटो फंसे रहे गाड़िया



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

