Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

कुछ व्यापारी ने अपने से हटाया अतिक्रमण तो कुछ को दी समझाइश..आज से चलेगा बुलडोजर

कुछ व्यापारी ने अपने से हटाया अतिक्रमण तो कुछ को दी समझाइश..आज से चलेगा बुलडोजरSome traders removed the encroachment from themselves and gave advice to some...bulldozer will start running from today
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नगर पंचायत गंडई के पंडरिया वार्ड 06 स्थित खुसरो मैदान में आगामी 18 जून से 24 जून तक होने वाले शिव महापुराण कथा में लाखो लोगो की शामिल होने की संभावना को देखते हुए, जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कवादत शुरू कर दी गई है।

बाजार क्षेत्र में सबसे ज्यादा अतिक्रमण.. लगातार हो रही मुनादी 

बाजार क्षेत्र में अवस्थित दुकानों को व्यवस्थित करने को लेकर सीएमओ गिरीश साहू को विगत दिन कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने फटकार लगाकर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने एवं व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी गई थी, जिसको लेकर सीएमओ ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिन्हांकित कर नोटिस जारी किया गया था, और 17 मई शुक्रवार तक का समय दिया गया था। जिसके परिपेक्ष्य में अधिकतर व्यापारी अपने से अतिक्रमण हटाना शुरू भी कर दिया था।

solar pinal
solar pinal

लोहे का बॉक्स बनाकर कर रहे दुकानदारी,आवागमन बाधित

17 मई शुक्रवार दोपहर 12 बजे निकाय के राजस्व शाखा, जल प्रदाय शाखा,स्थापना शाखा,आवास शाखा, सफाई और अतिक्रमण शाखा के कर्मचारीयो ने सी एम ओ गिरीश साहू के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे जहा पर उन्होंने अधिकतर दुकानदारों द्वारा अपने से अतिक्रमण हटाया है उसे प्रशासन का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। और जो व्यपारी अभी भी टीन सेड सहित छपरी तानकर रखे है उसे आज ही शाम तक अपने से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने हाथ जोड़कर निवेदन भी किया है, चूंकि आगामी दिनों होने वाले धार्मिक आयोजन कार्यक्रम के लिए व्यवस्था बनाया जा रहा है।कुछ व्यापारी ने अपने से हटाया अतिक्रमण तो कुछ को दी समझाइश..आज से चलेगा बुलडोजरSome traders removed the encroachment from themselves and gave advice to some...bulldozer will start running from today

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

यह भी पढ़ें: अतरिया में हुआ सड़क हादसा: ट्रक ने ली 2 युवक की जान..50 मीटर तक घसीटते रहा ट्रक क्रेन से निकाला शव

इस संबंध में टीम ने व्यपारियो से सहयोग मांगा है। अतिक्रमण अपने से हटाने बाजार क्षेत्र में निकाय द्वारा वाहन से मुनादी भी कराया जा रहा है।इस क्षेत्र में लगातार जिला के प्रशासनिक अधिकारियों का मानिटरिंग जारी रहेगा।

इस दौरान नगर पंचायत सीएमओ गिरीश साहू, किंशुक यादव, दयालू साहू, राजमणि शर्मा, महेंद्र कश्यप, शिव ठाकुर, कमल किशोर नेताम, नवीन नामदेव, राजा पटौती, युगल किशोर ताम्रकार, रमेशर निर्मलकर, इमरान खान, जितेंद्र बंजारे सहित निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Some Traders removed the Encroachment from themselves and gave advice to some… Bulldozer will start running from today


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।