Breaking
Fri. Apr 18th, 2025

केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध मौत.. पिता ने कहा पुलिस ने मांगा घूस..नहीं दिया ..

केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध मौत.. पिता ने कहा पुलिस ने मांगा घूस..नहीं दिया ..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर// शराब बेचने के आरोप में तीन दिन पहले जेल गए युवक की सिम्स अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से हैरान परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने झूठे केस में फंसाया है। पुलिस ने छोड़ने के लिए एक लाख रूपए घूस की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर युवक की जमकर पिटाई कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस की ज्यादती की वजह से युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल में बंद कोटा क्षेत्र के गनियारी निवासी उमेंद वर्मा (24) पिता रंगलाल वर्मा को पुलिस ने बीते 10 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 13 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया था। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि रविवार को जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स भेजा गया। सिम्स में इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।.केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध मौत.. पिता ने कहा पुलिस ने मांगा घूस..नहीं दिया ..

study point kgh

बेटे की मौत पर पिता ने उठाया सवाल

बेटे की मौत पर सवाल उठाते हुए पिता रंगलाल वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वाले शुक्रवार को घर आए और उमेंद्र को बिना किसी कारण के उठाकर ले गए। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। उसे छोड़ने के लिए एक लाख रुपए की मांग की गई। वह 30 हजार लेकर गया था। पैसे नहीं देने पर उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार को वह जेल में बेटे से मिलने गया था, तब उसने पुलिसकर्मियों की पिटाई करने और सीने में अंदरूनी चोट होने की जानकारी दी थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
      इसे भी पढ़ेंRTE के तहत करना चाहते है बच्चों का निशुल्क एडमिशन तो आपके लिए है ये खबर…जारी हुआ समय सारणी..

जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी के अनुसार युवक को जेल दाखिल करते समय मेडिकल कराया गया था। उस समय किसी तरह की चोंट नहीं थी। युवक शराब पीने का आदी था। शराब नहीं मिलने पर जेल में अजीब हरकतें कर रहा था, उसे सिम्स के मनोरोग विशेषज्ञ को दिखाया गया था। इसके बाद दोबारा रविवार को उसी तरह से जेल में अजीब हरकत करने लगा, तब उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


source


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
WhatsApp पर किये ये गलतियां तो अकाउंट हो सकता है हैक women’s day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च ही क्यों? WhatsApp ने भारत मे शुरू किए 5 नए फीचर्स.. गोल्ड ज्वेलरी और कांजीवरम साड़ी में दुल्हन बनीं बॉडीबिल्डर, जानें कौन हैं ये हसीना BSNL क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?