Sat. Jun 27th, 2026

भाजपा शासन में बढ़ा नशे का कारोबार….निर्मला

भाजपा शासन में बढ़ा नशे का कारोबार....निर्मला
खबर शेयर करें..

भाजपा शासन में बढ़ा नशे का कारोबार….निर्मला

0 नशे के खिलाफ अंकुश लगाना बेहद जरूरी।

0 गांव गांव में शराब भट्टी का संचालन कर रही सरकार।

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र और राज्य के इस डबल इंजन की भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में नशे से जुड़े अवैध कारोबार तेजी से फल फूल रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ जिसे कभी छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया की पहचान के साथ जाना जाता था आज नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण चिंताजनक की स्थिति में पहुंचता दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदेश में जगह-जगह शराब दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है जबकि कई स्थानों पर स्कूलों के बंद होने की खबरें सामने आई है।

उनके अनुसार यह स्थिति समाज और आने वाली पीढियां के लिए चिंताजनक विषय है जिला पंचायत सदस्य निर्मल वर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसी मामलों में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान होनी चाहिए।भाजपा शासन में बढ़ा नशे का कारोबार....निर्मला

अफीम की खेती, स्पष्ट है किसका संरक्षण 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदेश में कहीं अफीम की खेती हो रही है तो यह स्पष्ट किया जाए की इसके पीछे किसका संरक्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में जनता अपने मत के माध्यम से इसका जवाब देगी उन्होंने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान संस्कृति और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना बेहद जरूरी बताया।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg