Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

जिसे घर का बच्चा समझा, उसी ने विधवा महिला के खाते से उड़ाए 3 लाख 40 हजार, खैरागढ़ पुलिस ने टिकरापारा के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। नगर के टिकरापारा वार्ड में पड़ोसी के द्वारा महिला के खाते से 3 लाख 40 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।. (Khairagarh)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सीताबाई यादव पति स्व.संजीव यादव उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नं.19 टिकरापारा ने खैरागढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में उसका खाता है जिसमें लगभग 5.86 लाख रूपये जमा था। पास बुक एंट्री कराने पर पता चला की उसके खाते से एटीएम एवं चेक के माध्यम से किसी टापेन्द्र यादव द्वारा लगातार 3.40 लाख की राशि निकाली गई है।

solar pinal
solar pinal
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी मोनू

सीता बाई ने बताया कि टापेन्द्र यादव उर्फ मोनू यादव है जो उसके पड़ोस में रहता है और बचपन से उसके परिवार से टापेन्द्र का अच्छा संबंध रहा है। इसी भरोसे के कारण घर के छोटे-छोटे कार्य इससे ही करवाते थे। सीताबाई के अनुकंपा नौकरी में आने के पश्चात खाता खुलवाने एवं अन्य कार्य में आरोपी का सहयोग रहा है। टापेन्द्र उसके बैंक खाता की जानकारी रखते हुये प्रार्थिया के नाम का हस्ताक्षर अपने हाथ से कर जालसाजी करते हुये तथा एटीएम कार्ड के माध्यम से लगातार लगभग 3 लाख 40 हजार रूपये का आहरण कर अपने उपयोग में लाया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
      इसे भी पढे:  सेक्स रैकेट: रायपुर के होटल में रशियन गर्ल्स देह व्यापार..VW कैन्यन होटल में पुलिस ने मारा छापा

पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद एसपी अंकिता शर्मा व एएसपी नेहा पाण्डेय के निर्देशन तथा एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में पुसिल टीम ने घेराबंदी कर आरोपी टापेन्द्र यादव को हिरासत में लिया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी को न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कार्यवाही में थाना खैरागढ़ स्टॉफ सउनि बिरेन्द्र चंद्राकर, प्रकाश सोनी, सरिता वर्मा, प्रआर तेजान सिंह, आरक्षक संजय कौशिक, डुलेश्वर साहू, कांता कुसरे, लक्ष्मण साहू व महिला आरक्षक धनेश ठाकुर की अहम भूमिका रही। 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!