Breaking
Thu. May 21st, 2026

केलों के बीच गांजा तस्करी, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त 

केलों के बीच गांजा तस्करी, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त 
खबर शेयर करें..

केलों के बीच गांजा तस्करी, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 महासमुंद। पुलिस ने गांजा तस्करी मे बड़ी सफलता हासिल किया है। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ट्रक से केलों के बीच गांजा तस्करी करते झारखंड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रक से 912.760 किलोग्राम (लगभग 9 क्विंटल 12 किलो) गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन समेत कुल 4 करोड़ 66 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक वाहन के जरिए गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर बसना थाना क्षेत्र में पलसापाली बैरियर के पास नाकाबंदी कर एक ट्रक आईशर प्रो 2059 वाहन (AP 39 TT 4556) को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में लदे केले के बीच 29 बोरियों में छिपाकर गांजा रखा गया था। पुलिस ने मौके से सभी बोरियों को जब्त किया। केलों के बीच गांजा तस्करी, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त 

solar pinal
solar pinal

पुलिस से बचने लगाया था फर्जी नंबर प्लेट 

तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए वाहन में ओडिशा और उत्तरप्रदेश के फर्जी नंबर प्लेट (OD 02 DJ 8517 और UP 93 CT 8365) भी लगा रखे थे, जिन्हें भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी अब्दुल नईम (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश सप्लाई किया जाना था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh



Ganja Smuggled Amidst Bananas: Accused from Jharkhand Arrested; Ganja Worth Over ₹4 Crore Seized. source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg