Thu. Oct 1st, 2026

​₹12.5 लाख की बड़ी चोरी: सलाखों के पीछे पहुँची बाप-बेटे की ‘क्राइम जोड़ी’

​₹12.5 लाख की बड़ी चोरी: सलाखों के पीछे पहुँची बाप-बेटे की 'क्राइम जोड़ी'
खबर शेयर करें..

​₹12.5 लाख की बड़ी चोरी: सलाखों के पीछे पहुँची बाप-बेटे की ‘क्राइम जोड़ी’

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कवर्धा । कबीरधाम पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझगांव में हुई 12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 11 लाख 53 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस के अनुसार मझगांव निवासी हीरालाल साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने घर में प्रवेश कर 12.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

यह भी पढ़ें : फसल बचाने खेत में बिछाया करंट,चपेट में आया हाथी शावक की मौत !

मामले में साइबर थाना और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी कमलेश पटेल को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि 15 सितंबर को गांव के लोगों की व्यस्तता का फायदा उठाकर वह छत के रास्ते पड़ोसी के घर में दाखिल हुआ और लॉकर में रखे रुपये चुरा लिए।​₹12.5 लाख की बड़ी चोरी: सलाखों के पीछे पहुँची बाप-बेटे की 'क्राइम जोड़ी'

यह भी पढ़ें : ज्वेलर्स से बैग लूटे बिना ही बाइक से फरार हुए 4 आरोपी गिरफ्तार 

इसके बाद आरोपी ने घटना की जानकारी अपने पिता भागवत पटेल को दी। दोनों ने मिलकर चोरी की रकम को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 11,53,000 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने शेष राशि खर्च होना स्वीकार किया है। पुलिस ने कमलेश पटेल और भागवत पटेल को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!