Mon. Jul 13th, 2026

अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा:आपसी रंजिश..बडी मॉ व उसका बेटा ही निकला हत्या का आरोपी

अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा:आपसी रंजिश..बडी मॉ व उसका बेटा ही निकला हत्या का आरोपी
अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा:आपसी रंजिश..बडी मॉ व उसका बेटा ही निकला हत्या का आरोपी
खबर शेयर करें..

nछत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल किया है. मृतक व हत्यारो का तीन पीढ़ी से था जमीन के बॅटवारे का विवाद था जिसके चलते सुनियोजित तरीके से हत्या की योजना बना कर हत्या को एक्सीडेंड का रूप दी जा रहा था.

मिली जानकारी अनुसार  11 फ़रवरी को मृतक छबीलाल वर्मा पिता प्यारे लाल वर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम कोलेन्द्र थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव रहने वाला है जो करीबन 11:00 बजे प्लान्दूर बाट खार (खेत) में गेहू के फसल में पानी पलाने के लिये गया था.  जिसके शाम तक घर नही लौटने पर परिजनो द्वारा पता तलाश करने पर ग्राम डारागांव एवं प्लान्दूर के बीच रोड किनारे पुल के पास रात्री करीबन 08:00 बजे के मृतक छबीलाल वर्मा का सायकल व शव पड़ा हुआ था.

मृतक के परिजनो के द्वारा सूचित करने पर मर्ग क्रमांक 07/2023 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतक का शव छत विक्षत हालत में लहु लुहान सिर पर गंभीर चोट होना पाया गया है. अज्ञात आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 105/2023 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. जिस पर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड के पहुंचे आवश्यक मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, चौकी प्रभारी मोहारा, चौकी प्रभारी चिचोला व सायबर सेल की टीम के द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिये आस पास के गांव के लोगो तथा मृतक के परिजनो से किया पूछताछ, अवलोकन किया गया तथा गया व आने जाने के मार्ग में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का बारिकी, सायबर सेल की टीम द्वारा संदेहियो के कॉल डिटेल के माध्यम से पता साजी की गई.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
        यह भी पढ़ें : आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संयुक्त मंच आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया..25वा दिन भी जारी रहा हड़ताल

जाँच में हुआ खुलासा..

पता साजी के दौरान सूचना मिला की मृतक छबीलाल की बडी मां रामकुंवर वर्मा भी मृतक के खेत के पास काम.करने गई थी। जो शाम को करीबन 05:30 बजे खेत से वापस आने की जानकारी प्राप्त होने पर संदेह के आधार रामकुंवर वर्मा को तलब कर पूछताछ करने पर बेर बीनने की बात पर मृतक द्वारा,गंदी गंदी गालियां देने पर डंडा से व पत्थर से मृतक छबीलाल के साथ मारपीट करना बतायी. मारपीट से मृतक के सिर में गंभीर चोट आने से मृत्यु होना बतायी व घर वापस आकर घटना की जानकारी अपने पुत्र तिलक वर्मा को दी. पुत्र तिलक वर्मा के द्वारा अपनी मां को अपराध से बचाने के लिये मृतक के छबीलाल के शव को मृतक के खेत से अपने कंधे में उठाकर हत्या को एक्सीडेंड का रूप देने पैदल -पैदल पुल के पास रोड किनारे फेकना व सायकल को शव के पास ही फेकना बताये.

आरोपियो द्वारा हत्या का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपिया के निशादेहीपर घटना में प्रयुक्त पत्थर व घटना के समय पहने खून से सने कपडे एवं आरोपिया के पुत्र तिलक वर्मा के निशा देही पर घटना में प्रयुक्त डंडा व खून से सने कपडे जप्त किया गया. अपराध सबूतपाये जाने पर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया. पुलिस द्वारा जघन्य हत्याकाण्ड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिससे ग्रामवासी पुलिस के कार्य से खुश हुये है।उक्त कार्यवाही में-सउनि तुलाराम बांक, सउनि अशोक साहू, सउनि रामकृष्ण अनंत, सउनि धन्नालाल सिन्हा, सउनि महेन्द्र की भूमिका सराहनीय रहा है.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg