Tue. Jul 28th, 2026

नाबालिक बच्ची से दरिंदगी..आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नाबालिक बच्ची को चॉकलेट देने नाम पर ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय मे पेश किया।

मिली जानकारी अनुसार गत दिन 29 मार्च को गंडई थाना क्षेत्र की प्रार्थीया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिक लडकी को आरोपी चाकलेट दिलाने के नाम पर ले जाकर उसकी लडकी को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है।   जिसके बाद थाना गंडई में धारा 363, 366 (ए) 376 (ए बी) 376 (2)(र), 376 (2) (के) 294,506,323,भादसं. 4,6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण नाबालिक बालिका के अपहरण एवं शारीरिक शोषण से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक केसीजी अंकिता शर्मा, एडिशनल एसपी नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के नेतृत्व में निरीक्षक अनिल शर्मा एवं थाना गंडई की टीम तत्काल प्रकरण में विधिवत् विवेचना कर आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी गयी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खार-जंगल में छिप गया था आरोपी 

आरोपी अपने गांव से लगे खार-जंगल में छिपा हुआ था जिसे घेराबंदी कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी मंगलू उर्फ संजय गिरी उम्र 22 साल निवासी थाना क्षेत्र गंडई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नाबालिक बालिका से संबंधित प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में थाना गंडई द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुये अनाचार जैसे जघन्य अपराध घटित कर आरोपी फरार होने की तैयारी में था। जिसे तत्काल गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रियंका पैकरा, सउनि मयाराम नेताम, प्र.आर. सुंन्दरूराम चन्द्रवंशी, मआर शिखा निर्मलकर, आर लकेश्वर पटेल, भूपेन्द्र कौशिक, ईश्वर मरकाम, मनोज बंजारे, आदित्यनाथ योगी का सराहनीय योगदान रहा है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg