Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

एलन मस्क के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप की twiter पर वापसी, 22 महीने बाद अकाउंट हुआ रिस्टोर

खबर शेयर करें..

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर हो गया है। ट्विटर के नये बॉस एलन मस्क के ऐलान के बाद ट्रंप की 22 महीने बाद इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वापसी हो गई है। इससे पहले मस्क ने बाकायदा ट्वीट कर यूजर्स को जानकारी दी कि जैसा कि लोगों की इच्छा है कि ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर किया जाए तो ऐसा ही होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए लोगों से पूछा था कि क्या डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर किया जाए?

web source

एलन मस्क ने रविवार सुबह ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी कि डोनाल्ड ट्रम्प को ट्विटर पर वापस आने की अनुमति दी जाएगी। मस्क के ऐलान के तुरंत बाद ही ट्रंप का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर हो गया। ट्रंप अब ट्विटर पर दिखने लगे हैं। मस्क ने इसके पीछे हालिया किये अपने एक पोल का उल्लेख भी किया। कहा कि 15 मिलियन लोगों की इच्छा है तो ऐसा ही होगा। मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खाते के बारे में ट्वीट किया, “लोगों ने बात की है। ट्रम्प को बहाल किया जाएगा।”

solar pinal
solar pinal

भड़काऊ ट्वीट पर हुआ था ऐक्शन

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के पुराने मालिकों ने डोनाल्ड ट्रंप पर अनवांटेड कंटेट को लेकर किये ट्वीट के बाद ऐक्शन लिया था। साल 2021 में उन्हें ट्विटर से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg