Fri. Jul 31st, 2026

अंडमान और निकोबार कमांड में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स कवच’ का समापन हुआ

अंडमान और निकोबार कमांड में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स कवच’ का समापन हुआ
खबर शेयर करें..

अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) ने थल सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बलों की संपदाओं को शामिल करते हुए बड़े स्तर पर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स कवच’ का आयोजन किया। 23 फरवरी, 2023 को शुरू हुआ यह अभ्यास 7 अप्रैल, 2023 को संपन्न हो गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त युद्ध क्षमताओं और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को ठीक करना और सेनाओं के बीच अंतर परिचालन और संचालन तालमेल को बढ़ाना था। थल सेना की ‘शत्रुजीत ब्रिगेड’, आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन (एएफएसओडी), नौसेना के विशेष बलों और एएनसी के उभयचर सैनिकों ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक दूरस्थ द्वीप पर तट से दूर उभयचर लैंडिंग, हवाई संचालन, हेलीबोर्न संचालन और विशेष बलों के त्वरित प्रवेश से जुड़े बहु-डोमेन अभ्यास में भाग लिया।

‘एक्स कवच’ ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की क्षमताओं और तैयारियों का प्रदर्शन किया। अभ्यास ने एक जटिल और गतिशील माहौल में सफल संयुक्त ऑपरेशन का संचालन करते हुए एएनसी के विभिन्न घटकों के बीच व्यावसायिकता और तालमेल को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।अंडमान और निकोबार कमांड में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स कवच’ का समापन हुआ

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह इस अभ्यास के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया क्षमताओं के प्रभावशाली प्रदर्शन के साक्षी बने। उन्होंने सैनिकों को उनके पेशेवर आचरण और सफल अभियानों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यासों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए देश अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg