खेल खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली// दुनिया के सबसे अमीर और दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल में सऊदी अरब के क्लब अल नासर के साथ 2025 तक के लिए करार किया है। रोनाल्डो को लुभाने और उनकी सुविधाओं का क्लब खास ख्याल रख रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो सऊदी अरब में जिस होटल में रहेंगे उसका महीने का किराया करीब 2.48 करोड़ रुपए होगा।![]()
रियाद के फोर सीजंस होटल में रहेंगे
रोनाल्डो सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंगडम टॉवर स्थित फोर सीजंस होटल के सबसे महंगे सुइट में रहेंगे, जिसे रॉयल सुइट कहते हैं। किंगडम टॉवर देश की सबसे ऊंची इमारतों में से एक हैं।
परिवार में पत्नी और पांच बच्चे
रोनाल्डो के साथ उनका परिवार भी साथ में रहेगा। इसमें उनकी पत्नी और चार बच्चे शामिल हैं। जो सुइट बुक कराया गया है, उसमें 17 कमरे हैं। इस होटल में रोनाल्डो और उनका परिवार भारत, चीन, जापान और मिडिल ईस्ट देशों के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेगा।
source.



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

