Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

KCG में निजी विद्यालय संघ का आम चुनाव संपन्न, निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी

KCG में निजी विद्यालय संघ का आम चुनाव संपन्न, निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी
खबर शेयर करें..

KCG में निजी विद्यालय संघ का आम चुनाव संपन्न, निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ // छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई का आम चुनाव सोमवार 6 अप्रैल को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव की विशेष बात यह रही कि सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए।

solar pinal
solar pinal

जानकारी अनुसार उक्त चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेश चौरे (केजऊ राम चौरे स्मृति विद्यालय देवरी) निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वर्मा (अवंती विद्या मंदिर) एवं बालकरन जांघेल (आरएनटी विद्यालय, नर्मदा) निर्वाचित हुए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इसी तरह सचिव पद पर मनोहर सोनवानी (नेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन, भूलाटोला), कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती नुसरत बानो (अल्फा नेशनल स्कूल, दाऊचौरा खैरागढ़) तथा सह सचिव पद पर नरेंद्र सोनी निर्वाचित हुए।KCG में निजी विद्यालय संघ का आम चुनाव संपन्न, निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी

चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश देवांगन, पूर्व सचिव कृष्ण कुमार सोनी, गिरधारी जंघेल, मनोज गिडिया, राजेश वर्मा, देवचंद साहू, राजकुमार, ठाकुर (मड़ौदा), रामचरण यादव सहित समस्त निजी विद्यालय के प्रबंधक शामिल रहे।

उक्त चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में धनीराम डोंगरे तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में गोपाल राम चंदेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संघ क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!