Sun. Aug 23rd, 2026

निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 536 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 536 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
खबर शेयर करें..

निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 536 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ / मुढ़ीपार। संचालक आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी केसीजी के मार्गदर्शन में 21 अगस्त 2026 को विकासखंड के ग्राम मुढ़ीपार में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत खैरागढ़ अध्यक्ष डॉ. राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत खैरागढ़ उपाध्यक्ष लखन साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सभापति पुरुषोत्तम साहू, दाऊ भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, सरपंच कुमेश साहू, नरोत्तम सिन्हा, गोरेलाल वर्मा, सुनील जैन, संतोष सिन्हा, खेमलाल सिन्हा, कान्ती केशव साहू, खुमान देशलहरे, डीआर निर्मलकर, हरिराम साहू, उत्तम पन्नालाल जैन, उत्तम पटेल, जैनेन्द्र कुमार साहू सहित निर्वाचित पंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ये भी पढ़ें : शिक्षक साझा मंच की बड़ी मांग: सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से मिले सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति दूर करने की मांग

अतिथियों ने शिविर के शुभारंभ के अवसर पर आयुष चिकित्सा पद्धतियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी जैसी आयुष पद्धतियां रोगों के उपचार के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में भी सहायक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को जनहित में आवश्यक बताया गया।

निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 536 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में कुल 536 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी को निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया। इस दौरान 200 लोगों का रक्तचाप परीक्षण, 109 लोगों का मधुमेह परीक्षण, 10 लोगों का मलेरिया टेस्ट तथा 20 मरीजों का एक्स-रे किया गया।

चिकित्सकों ने मरीजों को मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द, पेट संबंधी रोग, त्वचा रोग, सर्दी-खांसी, रक्तचाप सहित अन्य सामान्य एवं दीर्घकालीन रोगों के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया।

ये भी पढ़ें : छुईखदान चोरी कांड का खुलासा: 22.6 किलो चांदी समेत 44.75 लाख का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिविर में डॉ. प्रसन्न कुमार प्रधान, डॉ. रंजित सिंह देशमुख, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. वैशाली महाकालकर, डॉ. हरिश शरण साहू, फार्मासिस्ट कोमदास साहू, सुग्रीव दास वर्मा, कमलेश धनकर, संतराम गेंड्रे, संगीता बघेल, शकुन्तला जनबन्धु ने सेवाएं दीं। औषधालय सेवक बेनीमाधव, शुत्रहन धुर्वे, रूपेश चन्द्राकर, नारायण सिंह ठाकुर, कुंजलता पटेल एमपीडब्ल्यू, योग प्रशिक्षक दीनदयाल वर्मा सहित अन्य कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg