Thu. Jul 30th, 2026

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश ने की कार्यकारिणी की घोषणा..देखें लिस्ट

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी की घोषणा करने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू के निर्देश पर खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें साल्हेवारा वनांचल के सिंगारपुर निवासी मिनेश जंघेल व बाजार अतरिया निवासी प्रेमसागर गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार जिला भाजयुमो की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष बनाये गये हैं जिनमें खैरागढ़ के पियूष पटेल, गंडई के अमित मोटवानी, धनगांव खैरागढ़ के राकेश वर्मा, खैरागढ़ के ऋषभ बघेल, छुईखदान के शैलेष जैन व ठेलकाडीह क्षेत्र के अर्जुन क्षत्रीय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: BJP प्रवक्ता पर सर्व आदिवासी समाज नाराज FIR करने थानों मे दिया ज्ञापन

जिला भाजयुमो कार्यकारिणी में बनाये गये 7 मंत्रियों में गंडई क्षेत्र के हमेश यदु, शैलेंद्र मिश्रा, विक्की कुर्रे,, नवीन चंद्राकर, सौरभ जंघेल, शशांक साहू व शोएब रजा शामिल हैं। इसके अलावा जिला भाजयुमो की कार्यकारिणी में मंजीत सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा शत्रुहन साहू व संतू पटेल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वहीं मीडिया प्रभारी डॉ संजय वर्मा, सहमीडिया प्रभारी का दायित्व देवेश सोनी व हर्षित सिंह को तथा प्रवक्ता की जिम्मेदारी डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी को दिया गया है। सूची इस प्रकार है।

देखे लिस्ट..

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश ने की कार्यकारिणी की घोषणा..देखें लिस्ट भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश ने की कार्यकारिणी की घोषणा..देखें लिस्ट भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश ने की कार्यकारिणी की घोषणा..देखें लिस्ट

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg