Breaking
Sat. Jan 24th, 2026

बारूद फैक्ट्री में धमाका..लोगों के मारे जाने और कई लोग के मलबे में दबे होने की खबर

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बेमेतरा // छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मरने और कई के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है।

हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।

solar pinal
solar pinal

बेमेतरा कलेक्टर ने कहा कि SDM समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। वह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल कितने घायल हैं या फिर कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। वह मौके पर पहुंचकर ही बता पाएंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
ब्लास्ट के बाद स्थिति..

जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गया है। किसी का हाथ कट गया, तो किसी के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास शरीर के टुकड़े फैले हुए हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा का माहौल है। बताया जा रहा है कि आए दिन यहां आए दिन ब्लास्ट होता है, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। घरों में दरारें पड़ गई है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है। आज यहां बड़ा हादसा हो ही गया। कलेक्टर और एसपी दोनों मौके पर उपस्थित है जांच की जारी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!