Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नए दायित्वों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नए दायित्वों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
खबर शेयर करें..

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नए दायित्वों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नए दायित्वों की घोषणा की गई है। इस क्रम में मंजीत सिंह ठाकुर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, वहीं हमेश यदु एवं राजू उईके को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

 

solar pinal
solar pinal

मंजीत सिंह ठाकुर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पहचान और संगठन के प्रति समर्पण के कारण यह दायित्व उन्हें मिला है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

वहीं हमेश यदु और राजू उईके भी लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके हितों के लिए कार्य करने में उनका योगदान रहा है।

 

नव नियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू तथा जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नए दायित्वों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नए दायित्वों के साथ ये पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करेंगे तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
No content yet.