Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

अवैध सम्बन्ध का शक, गांव का माहौल बिगड़ने बात कहते की मारपीट, 6 लोग हुए गिरफ्तार

अवैध सम्बन्ध का शक, गांव का माहौल बिगड़ने बात कहते की मारपीट, 6 लोग हुए गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

अवैध सम्बन्ध का शक, गांव का माहौल बिगड़ने बात कहते की मारपीट, 6 लोग हुए गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। ग्राम गाड़ाडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में केसीजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लिया गया है।

 

solar pinal
solar pinal

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तुलाराम पटेल (45 वर्ष) पिता कार्तिक राम पटेल, निवासी किल्लापारा वार्ड क्रमांक 11 खैरागढ़, बिल्डिंग ठेकेदारी का कार्य करता था। उसके साथ ग्राम गाड़ाडीह निवासी परदेशनीन बाई (40 वर्ष) रेजा मजदूर के रूप में काम करती थी। बताया जा रहा है कि तुलाराम पटेल कभी-कभी उसे अपनी मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने जाता था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

युवक की पीट-पीटकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस 

8 मार्च 2026 की शाम को भी तुलाराम पटेल उसे छोड़ने ग्राम गाड़ाडीह गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने अवैध संबंध के शक में उसे घेर लिया और “तुम यहां क्यों आते हो, गांव को बिगाड़ रहे हो” कहते हुए उसके साथ हाथ, मुक्का और लात से मारपीट कर दी। मारपीट में तुलाराम पटेल के चेहरे और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

 

घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना खैरागढ़ में मर्ग क्रमांक 29/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 103(2), 190, 191(1), 191(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।अवैध सम्बन्ध का शक, गांव का माहौल बिगड़ने बात कहते की मारपीट, 6 लोग हुए गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : युवक की पीट-पीटकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना (35), समय यादव (45), आशीष यादव उर्फ बोदू (42), रूपलाल वर्मा (26), पल्टन वर्मा (60) और पवन वर्मा (35) को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल दो नाबालिग बालकों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी ग्राम गाड़ाडीह, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी के निवासी हैं।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है।

Suspected of illicit relationship, assault on villagers for allegedly spoiling the atmosphere, 6 people arrested




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
No content yet.