Breaking
Wed. May 13th, 2026

इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता

खबर शेयर करें..

अंतराष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 जकार्ता, एजेंसी। इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो के 162 किमी उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है।

किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

बता दें भूकंप 23:47:34 (UTC+05:30) बजे आया और उपकेंद्र क्रमशः 2.881 N और 127.100 E पर स्थित था। यूएसजीएस के मुताबिक, गहराई 12 किमी पाई गई। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।.

solar pinal
solar pinal

16 जनवरी को भी आया था भूकंप

बताते चलें कि टोबेलो पूर्वी इंडोनेशियाई द्वीप हलमहेरा पर स्थित एक शहर है। इससे पहले 16 जनवरी को इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया था। भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर 03:59:58 (स्थानीय समय) पर दर्ज किया गया था।.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इंडोनेशिया में आए दिन आता रहता है भूकंप

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया एक ऐसा देश है, जो भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है। इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं। यहां आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg