Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167, PM मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा

देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167, PM मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा
खबर शेयर करें..

नई दिल्ली // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने की शुरुआत में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर रविवार को भारत में बाघों की आबादी पर सर्वेक्षण जारी किया। पीएम मोदी ने बताया कि भारत में बाघों की संख्या 3167 है।

देश में आज यानी 9 अप्रैल को बाघों की संख्या का नया आंकड़ा मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रोजेक्ट टाइगर शुरू होने के 50 साल पूरे होने पर मैसुरु में मेगा इवेंट में बाघों के नवीनतम आंकड़े जारी किए.

solar pinal
solar pinal

नए आंकड़ों के अनुसार, देश में बाघों की आबादी 2018 में 2,967 से बढ़कर 2022 में 3,167 हो गई है। आयोजन के दौरान मोदी ने अमृत काल के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार के दृष्टिकोण को भी जारी किया और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167, PM मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

दो दशकों में बाघों की संख्या हुई दोगुनी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में नवीनतम बाघ जनगणना के आंकड़ों का खुलासा किया और घोषणा की कि देश में बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में वर्ष 2022 तक 3167 बाघ हैं। 2018 से 200 बाघों की वृद्धि है। 2018 में देश में 2967 थे। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि देश में पिछले दो दशकों में बाघों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। 2006 में भारत में 1411 बाघ थे, 2010 तक संख्या बढ़कर 1706 हो गई। 2024 में देश में 2226 बाघ थे और इससे भारत की बाघों की आबादी में वृद्धि देखी गई।


source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg