मुरुम से भरी हाईवा ने कार को मारी ठोकर, बाल बाल बचे शिक्षक दम्पति, बेखौफ़ जारी है रात में अवैध उत्तखनन
0. ठोकर से कार का परखच्चा उड़ा, दम्पति सुरक्षित
0. अवैध मुरूम परिवहन में लिप्त था वाहन
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // जिला मुख्यालय रोड जाने के मुख्य मार्ग पर स्थित घिरघोली _भोरमपुर के मध्य रविवार 08 मार्च को शाम हाईवा और कार के भीषण सड़क हादसा मे चार पहिया वाहन का परखच्चा उड़ गया। इस दूर्घटना में कार में सवार शिक्षक दम्पति की जान बाल बाल बचा।

प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क अतरिया निवासी शिक्षक दम्पति दिलीप सिंह पुडेटी एवं कल्पना सिंह अपने निजी कार सी जी 08 बी जी 4092 में राजनांदगांव से अपना काम निपटा कर घर लौट रहें थे। शाम तकरीबन 7 बजे ग्राम भोरमपुर घिरघोली के मध्य शाखा चौक के समीप पहुचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही हाईवा सी जी 08 ए सी 8811 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुऐ कार को जोरदार ठोकर मारकर बीच रास्ता में ही पलट गया।
बुरी तरह कार में फंस गए थे दम्पत्ति
घटना के बाद मौके पर हाय-तौबा मच गया। कार में सवार शिक्षक दम्पति वाहन के अंदर में बुरी तरह फस गये थे। जिन्हे जैसे तैसे कार से बाहर निकाला गया। तथा मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल छुईखदान पुलिस को घटना की जानकारी दिया।

आधे घंटे तक बाधित रहा मार्ग
बीच सड़क हाईवा के पलटने से करीब आधा घंटा से ज्यादा समय तक मुख्य मार्ग में आवागमन बाधित रहा। जिसे दो जेसीबी के माध्यम से वाहनों को मार्ग से हटाया गया तब कहीं जाकर सुचारू रूप से आवागमन बहाल हुआ। छुईखदान पुलिस मामले की विवेचना कर वाहन चालक पर बी एन एस के तहत धारा 281, 125 ए के तहत कार्यवाही करने की जानकारी है।

बाल बाल बचे दम्पति
इस भीषण सड़क दूर्घटना में शिक्षक दम्पति की जान बाल बाल बचा। मौके पर उपस्थित लोगो ने बताया कि हाईवा चालक के लापरवाही से यह घटना हुआ। वाहन चालक मौके के काफी दूर से वाहन को काफी तेज रफ्तार में लहराते हुए चला रहा था। वाहन की चाल को देखकर कार चालक अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया ही था कि हाईवा ने उसे जोरदार ठोकर मार कर बीच सड़क में पलट गया।

बुरी तरह डैमेज हुआ कार, अंदर फंस गए थे दम्पति
पलटी होने के बाद कार का ऊपर, सामने तथा किनारे का हिस्सा पुरी तरह डेमेज हो गया। कार में सवार दम्पति अंदर फसे हुए थे। जिन्हे जैसे तैसे कार से बाहर निकाला गया। और उन्हें छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा दोनों खतरे से बाहर सुरक्षित बताया गया। घटना से शिक्षक दंपत्ति के कमर, गर्दन एवं पीठ में अंदरूनी चोट तथा सिर, हाथ और पीठ में सामान्य चोट आने की जानकारी मिली है।![]()
अवैध मुरूम से भरा था हाईवा
मौके पर उपस्थित ग्रामीण सूत्रों ने बताया की वाहन पर अवैध मुरूम भरा हुआ था। लोगों ने बताया कि शाम होते ही क्षेत्र से अवैध मुरूम का खनन एवं परिवहन धड्डले से शुरू हो जाता है। जो पकड़े जाने के डर से बेतहजीब तरीके से वाहन चलाते हैं। विभाग द्वारा कारवाई नहीं होने से इनके हौसला दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। कभी सरकारी जमीन तो कभी निजी भू स्वामी को झुठा लालच देकर मुरूम का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


