Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि: 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में आज आएंगे 498.83 करोड़

PM Kisan Samman Nidhi: ₹498.83 crore will be deposited in the accounts of over 24.71 lakh farmers today. पीएम किसान सम्मान निधि: 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में आज आएंगे 498.83 करोड़
खबर शेयर करें..

पीएम किसान सम्मान निधि: 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में आज आएंगे 498.83 करोड़

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त जारी करेंगे। इससे देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर होंगे। इसमें राज्य के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खाते में 498.83 करोड़ रुपए की राशि भेजी जाएगी।

 

solar pinal
solar pinal

इस योजना के तहत छत्तीसगढ राज्य के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सहित जनप्रतिनिधिगण स्वामी विवेकानंद कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : लापरवाही: बढ़ती गर्मी से मच सकता है हाहाकार. टोटी विहीन सार्वजनिक नलों से रोजाना बह रहा हजारों लीटर शुद्ध पानी, ध्यान नहीं

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया, पीएम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।PM Kisan Samman Nidhi: ₹498.83 crore will be deposited in the accounts of over 24.71 lakh farmers today. पीएम किसान सम्मान निधि: 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में आज आएंगे 498.83 करोड़

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत पहली किस्त फरवरी 2019 में किसानों के खातों में जारी की गई थी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!