Sun. Jul 12th, 2026

योजनाओं से महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ रहा: कोमल जंघेल

योजनाओं से महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ रहा: कोमल जंघेल।
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया// ग्राम पंचायत बुंदेली में बुधवार 6 मार्च को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में लाईफ प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात से महिलाओं से वर्चुवल चर्चा कर संबोधित किया।

लाईव प्रसारण कार्यक्रम में बडी संख्या में महिला एवं ग्रामीण शामिल होकर सुना एवं प्रेरित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते है। और देश के हर कोने और घर में भगवान श्रीराम का वास है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुऐ केन्द्र एवं राज्य सरकार क्षेत्र सहित पुरे देश की माताओं को नमन कर रही है।योजनाओं से महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ रहा: कोमल जंघेल।

कोमल ने कहा कि केन्द्र सरकार कन्या, महिला, माताओं के लिए विभिन्न योजना लाकर इनका आत्म सम्मान बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने में कोई कसर नही छोड़ रही है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना के तहत करोड़ों महिलाए लाभान्वित होगी। जंघेल ने केन्द्र की आवास, पेन्शन, किसान सम्मान निधि सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को बताकर ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, मंड़ल अध्यक्ष नेतराम जंघेल, कृष्णकांत महोबिया, अवध जंघेल, भावेश कोचर, टीकाराम वर्मा, दिवाकर सोनी अमृत श्रीवास, ज्योति जंघेल, उमा चौबे शामिल हुई।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg