Breaking
Tue. Feb 24th, 2026

समिति प्रबंधकों के धान खरीदी में लौटने के बाद 3 दिन में 90 लाख से अधिक की धान खरीदी..20 हजार से अधिक ने कराया है पंजीयन

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // समिति प्रबंधकों के धान खरीदी में लौटने के बाद पिछले तीन दिनों में ही खैरागढ़ ब्लाक में 90 लाख रू से अधिक की धान खरीदी कर ली गई है। खैरागढ़ सहकारी बैंक के तहत आने वाले 11 समितियों में अमलीपारा और बढ़ईटोला समिति में धान की बंपर आवक शुरू हो गई है। तो दूसरी ओर आमदनी, बैहाटोला और जालबांधा समिति में बोहनी नही हो पाई है।

बुधवार तक मिले आंकड़ों में अब तक 11 समितियों में कुल 112 किसानों से 4408 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें मोटा धान 476 क्विंटल, पतला 3312 क्विंटल और सरना धान 618 क्विंटल खरीदा जा चुका है। इसके एवज में किसानों को 90 लाख 58 हजार रू का भुगतान किया गया है। लगातार टोकन वितरण के बाद सोमवार से खरीदी ओैर बढ़ने की उम्मीद है।.

solar pinal
solar pinal

पिछले तीन दिन से शुरू हूए धान खरीदी में समितियों में 36 लाख 67 हजार रू की धान खरीदी लिकिंग में ही कर ली गई है। सहकारी समितियों से इस बार किसानों ने 84 करोड़ रू से अधिक का ऋण लिया था। धान खरीदी के दौरान लिकिंग की शतप्रतिशत वसूली की उम्मीद है। लिकिंग वसूली में भी अमलीपारा और बढ़ईटोला समिति आगे है। अमलीपारा समिति में 17 लाख रू और बढ़ईटोला समिति में 8 लाख रू की खरीदी लिकिंग में की गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

बैहाटोला में जगह कम, गहिराटोला में खरीदी

इधर आमदनी से अलग कर बनाए गए नए समिति बैहाटोला में खरीदी के लिए जगह कम पड़नें की लगातार शिकायतों के बाद कलेक्टर ने बैहाटोला समिति की खरीदी गहिराटोला में पर्याप्त जगह होने के चलते किए जाने के निर्देश दिए है। इसके बाद दो दिन से गहिराटोला में खरीदी केन्द्र की तैयारी बनाई गई है। संभावना है कि सोमवार से गहिराटोला में खरीदी शुरू हो जाएगी।

20 हजार से अधिक ने कराया है पंजीयन

समितियों में समर्थन मूल्य में धान बेचनें 11 समितियों में इस बार बीस हजार से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। धान का रकबा भी बढ़ गया है। धान की कटाई और मिजाई लगातार जारी है। अगले सप्ताह से समितियों में धान की आवक बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते अतिरिक्त व्यवस्था और तैयारी की गई है।


patrika


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!