Breaking
Mon. Dec 29th, 2025

महिला अपराध व शराबबंदी पर भाजपा महिला मोर्चा की रैली..स्मृति के निशाने पर राज्य सरकार

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर //  भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को आयोजित महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर बरसी।..

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब परिवारों को मुफ्त में अनाज दे रहे थे, तब कांग्रेस सरकार प्रदेश में ऑनलाइन शराब बेच रही थी। उन्होंने कहा कि जब-जब मैं अमेठी से छत्तीसगढ़ आती हूं कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है।.

शुक्रवार दोपहर महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई केन्द्रीय मंत्री ईरानी के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव समेत प्रदेश के बड़े नेता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 16 लाख परिवारों के आवास छीने हैं। 22 हजार स्वसहायता समूहों की महिलाओं से रोजगार भी छीना है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!