छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स का पहला संस्करण छत्तीसगढ़ राज्य में 14 फरवरी से निर्धारित किया गया है।
इस प्रतियोगिता में कुल 9 खेलों का समावेश किया गया है, जिसमें वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, तैराकी जैसी विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी कन्हैया पटेल ने जानकारी दी कि राज्य दल की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इन ट्रायल्स के माध्यम से अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के खिलाड़यिों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।![]()
ट्रायल्स का आयोजन स्थान और तिथि
वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद स्टेडियम स्टेडियम रायपुर में होंगे। एथलेटिक्स, तीरंदाजी (रिकर्व एवं कंपाउंड) और तैराकी के चयन ट्रायल 7 से 8 जनवरी तक स्व. बीआर यादव स्टेडियम और जिला खेल परिसर सरकंडा में होंगे। खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़यिों को ओरिजिनल एसटी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र लाना होगा। Khelo India Tribal Games selection trials to be held in Raipur and Bilaspur
स्पर्धाओं की सूचीएथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर, 110 मीटर बाधा दौड़, लंबी कुद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, 10 किलोमीटर पैदल चाल, 4.100 मीटर और 4.400 मीटर रिले दौड़। वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में 60, 65, 71, 79, 88, 94, 110 किलो, और महिला वर्ग में 48, 53, 58, 63, 69, 77, 86 किलो से अधिक। तैराकी 50 मीटर, 100 मीटर फी स्टाइल, बैंक स्ट्रोक, बेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले, 4.100 मीटर फ्री स्टाइल रिले और 4.100 मीटर मेडले रिले। तीरंदाजी व्यक्तिगत रिकर्व और कंपाउंड, टीम इवेंट में रिकर्व और कंपाउंड राउंड। |


