Breaking
Tue. May 19th, 2026

NEETइंस्टीट्यूट के वाहन में तस्करी..8 किलो गांजा जब्त..2 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें..

शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रायपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपियों से लगभग साढ़े 8 किलो गांजा बरामद किया गया है। बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने तस्करी के लिए नीट (NEET) इंस्टीट्यूशन की मारूति कार का उपयोग किया है।

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक वैन में दो आरोपियों द्वारा गांजा की तस्करी की जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार की रात्रि आरोपियों को पकड़ने घेराबंदी की।

solar pinal
solar pinal

इस दौरान शहर का गौरवपथ पानी टंकी के पास संदेही आरोपियों की पुलिस ने तलाशी ली, तो वैन के भीतर दो ट्राली बैग में गांजा से भरा पैकेट मिला। आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ किया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर से बालोद गांजा की डिलीवरी के लिए जा रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

गांजा तस्करी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी आकाश सिन्हा और नितिन सिंह ठाकुर रायपुर जिले के निवासी हैं। आरोपियों ने गांजा तस्करी के लिए नीट, आईआईटी, जेईई फाउडेशन इंस्टीट्यूट लिखे वाहन का उपयोग किया था। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। वहीं पूरी मामले की जांच में जुटी हुई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg