Breaking
Wed. May 20th, 2026

Crime: नानी के क्रियाकर्म में आई युवती से दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेजा

-नानी के क्रियाकर्म में आई युवती से दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेजा
खबर शेयर करें..

Crime : नानी के क्रियाकर्म में आई युवती से दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेजा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नानी के क्रियाकर्म में गांव आई युवती को रिश्ते में भांजी कहने वाले एक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में मोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पुलिस के अनुसार घटना 17 मई की है। पीड़िता अपनी नानी के निधन के बाद क्रियाकर्म में शामिल होने आई हुई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला हरिचंद्र साहू (42 वर्ष) पिता बुधराम साहू, जो पीड़िता को रिश्ते में भांजी कहता था, उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और फिर खेत की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।-नानी के क्रियाकर्म में आई युवती से दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेजा

 

पीड़िता की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ अंतर्गत चौकी मोहारा में भारतीय न्याय सहिता की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

मोहारा चौकी पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने 18 मई को विधिवतः गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg