Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

इस बार भी होली पर बाहरी गुलाल को टक्कर देंगी हर्बल गुलाल..

स्व सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं।
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 महासमुन्द //  इस बार होली को लेकर बिहान समूह से जुड़े महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। स्व सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं।  Herbal Gulal

फूलों से आती है रंग और महक..

हर्बल गुलाल तैयार करने में प्रकृति से मिली उपहार स्वरूप फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करें। यही वजह है कि इस गुलाल और रंग की डिमांड ज़िले सहित आसपास के ज़िलो में से भी आ रही है। वहीं, महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। Color and fragrance come from flowers

solar pinal
solar pinal

इन प्राकृतिक चीजों से बनता है हर्बल गुलाल..

 महासमुंद ज़िले के ग्राम पंचायत डोगरपाली की जयमाता दी समूह की महिलायें भी हर्बल गुलाल बनाने में जुट रही हैं। समूह की सदस्य श्रीमती अम्बिका साहू ने बताया कि पिछले साल होली में 50 किलो हर्बल गुलाल महिलाओं ने बनाया। जिसकी काफ़ी माँग रही। उन्होंने कहा कि 10  रुपये, 20 और 50 रुपए के हर्बल गुलाल के पैकेट बनाए थे। इस बार हर्बल गुलाल ज़्यादा बनाए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पालक, लालभाजी, हल्दी. जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही। इसके अलावा मंदिरों फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों को सुखाकर प्रोसेसिंग यूनिट में पीसकर गुलाल तैयार किया जाता है। गुलाब, गेंदे, स्याही फूल के साथ चुकंदर, हल्दी, आम और अमरूद की हरी पत्तियां को भी प्रोसेस किया जाता है। Herbal Gulal

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

    महिलाओं ने बताया कि एक किलो हर्बल गुलाल बनाने में करीब 150 रुपये खर्च आ रहा है। गुलाल को बनाने में वे पालक, चुकंदर, सिंदूर आदि का उपयोग करती है। इस गुलाल के प्रयोग से किसी तरह का त्वचा को नुकसान नहीं होगा। इसलिए क्षेत्र के लोग भी इसमें रुचि दिखा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि लोगों को हर्बल गुलाल के फायदे को समझाएं ताकि लोग इन्हें अपनाएं। वैसे भी यह उत्पाद बाहर देश आदि से आने वाले गुलाल से सस्ते हैं। ऐसे में उन्हें भरोसा है कि यह लोगों को पसन्द आएगा। उन्होंने बताया कि समूह टेंट और कुर्सी आदि  किराए पर देने का भी हाल ही व्यवसाय शुरू किया है।

      इसे भी पढ़ेंशिवकोकड़ी मंदिर दर्शन कर वापस आते पिकअप वाहन पलटा..17 घायल

  हर्बल गुलाल बनाकर महिलायें आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का रास्ता प्रशस्त कर रहीं हैं। गांव की महिला सदस्यों का कहना है कि कोरोना काल में सभी के सामने आर्थिक संकट बढ़ा है। उनके परिवार की जीविका श्रम पर निर्भर है लेकिन प्रतिदिन काम नहीं मिल पा रहा है। जमीन कम होने के कारण कृषि से भी वे आमदनी नहीं कर सकते थे। लेकिन अब धीरे-धीरे हालत बदल रहे है ।ज़िला प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। गोठानो में भी विभिन्न आर्थिक गतिविधियाँ संचालित हो रही है। स्व सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं।

 वही महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मामाभाचा की विकास महिला स्व सहायता समूह द्वारा इस वर्ष की होली के लिए पालक, लालभाजी, हल्दी. फूलों से हर्बल गुलाल बना रही है। उनके द्वारा वर्तमान मे पीला, संतरा, लाल एवं चंदन रंग के गुलाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका विक्रय स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान परिसर, दुकान के माध्यम से किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती रोहणी ने  बताया कि हर्बल गुलाल का आर्डर स्व-सहायता समूह को दिया जा सकता है। हर्बल गुलाल बनाने मंें हल्दी, ईत्र, पलास का फूल, हल्दी, विभिन्न साग-भाजी एवं खाने का चुना आदि का उपयोग किया गया है। वर्तमान में समूह द्वारा 10 किलोग्राम गुलाल निर्मित किया जा चुका है और हर्बल गुलाल बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया है। Herbal Gulal



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।