Wed. Jul 29th, 2026

ग्राम खैरा में 51 फीट ऊंची हिन्दू ध्वज फहराया और निकाली बाईक रैली

ग्राम खैरा में 51 फीट ऊंची हिन्दू ध्वज फहराया और निकाली बाईक रैली
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया//  20 जून मंगलवार को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा दिवस के पावन पर्व पर हिन्दू युवा मंच द्वारा ग्राम खैरा में तालाब किनारे हनुमान मंदिर के पास 51 फीट ऊंची हिन्दू ध्वज फहराया गया।

इसके पश्चात भगवा वस्त्र पहने हिन्दू युवाओं द्वारा हाथों में भगवा ध्वज लिये डीजे की धुन पर थिरकते हुये खैरा एवं नर्मदा के मुख्य मार्ग पर रैली निकाली गयी।ग्राम खैरा में 51 फीट ऊंची हिन्दू ध्वज फहराया और निकाली बाईक रैली

रैली में पीछे-पीछे बालिकायें माथे पर कलश लिये शामिल हुईं। कलश रैली नर्मदा के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुंचीं। उसके पश्चात युवाओं द्वारा खैरा से गंडई पंडरिया राममंदिर तक बाइक रैली निकाली गयी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

राममंदिर में महाआरती के पश्चात पुनः वापसी रैली हनुमान मंदिर खैरा पंहुची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में विनोद यदु, कौशल पाण्डेय, भानू पाल, संजय वर्मा, योगेश पाल सहित बड़ी संख्या में हिन्दू युवा शामिल हुयेें।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg