Wed. Jul 29th, 2026

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर जनपद सदस्य के बेटे ने कर दिया 18 लाख की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से जनपद सदस्य कचरू हिरवानी के पुत्र योगेश हिरवानी के साथ साढ़े 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। योगेश हिरवानी की लिखित शिकायत के बाद थाना प्रभारी राम अवतार ध्रुव ने मामला पंजीबद्ध करते हुए राजेश महिलांग, सुनील पटेल और दो अन्य के विरुद्ध 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

 

योगेश ने पुलिस को बताया है कि वह वर्ष 2022 में पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। इस दौरान उसकी मित्रता पदुमतरा निवासी राजेश महिलांग से हुई। उस दौरान करीबी बढ़ते हुए राजेश ने उसे रेलवे में टिकट एग्जामिनर के पद पर नौकरी लगने का ऑफर दिया। उसके बाद अपने घर वालों की हामी के बाद 19 अक्टूबर 2022 को उसने घर बुलाकर राजेश को एक लाख दिए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इन सब के बाद बाद राजेश महिलांग ने सुनील पटेल से मिलवाया। उन दोनों के द्वारा नौकरी का भरोसा दिलवाया गया। उसके बाद इन दोनों के खाते में 10 लाख के करीब आरटीजीएस और दो लाख नकद दिया गया। इसके बाद 18 नवंबर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से उसका नियुक्ति पत्र भी भेजा गया।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg