Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

आत्मानंद स्कूल गंडई में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 17 मई शुक्रवार को

आत्मानंद स्कूल गंडई में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 17 मई शुक्रवार को
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर छत्तीसगढ़ के पत्र आदेश अनुसार स्थानीय स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई अंतर्गत शिक्षा सत्र 2024- 25 में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के विरुद्ध निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन के परीक्षण उपरांत 11 मई 2024 को पात्र अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है।

प्रकाशित सूची के आधार पर 13 मई 2024 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे, दावा आपत्ति उपरांत पात्र आवेदकों की अंतिम सूची संस्था के सूचना पटल में चस्पा किया गया है।आत्मानंद स्कूल गंडई में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 17 मई शुक्रवार को

solar pinal
solar pinal

रिक्त सीट एवं प्राप्त आवेदन का विवरण इस प्रकार है..

कक्षा पहली में रिक्त सीट 50 रिक्त सीटों के विरुद्ध संस्था को प्राप्त आवेदन 162 पात्र अभ्यर्थी 128 अपात्र अभ्यर्थी 34 प्रवेश हेतु अंतिम पात्र आवेदकों की लॉटरी प्रक्रिया आगामी 17 मई 2024 शुक्रवार को दोपहर 11:00 बजे संस्था के कंप्यूटर हाल में आयोजित है, उक्त जानकारी संस्था के प्राचार्य पवन कुमार ददरया ने दी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg