Mon. Jul 20th, 2026

खेत में मंदिर के पास खुदाई के दौरान किसान को मिले चांदी के सिक्के..

खेत में मंदिर के पास खुदाई के दौरान किसान को मिले चांदी के सिक्के..
खबर शेयर करें..

मध्यप्रदेश खबर डेस्क खबर 24×7 नरसिंहपुर // मध्य प्रदेश में खेत में मंदिर के पास खुदाई के दौरान किसान को चांदी के सिक्के मिले है।

नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोकीपार के एक किसान को खेत में खुदाई कार्य करने के दौरान जमीन से चांदी के 1904 और विक्टोरिया की तस्वीर वाले सिक्के मिले हैं। किसान की जमीन से चांदी के सिक्के मिलने की खबर इलाके में फैल गई और आसपास के इलाकों से कई लोग सिक्के खोदने किसान की जमीन पर पहुंच गए।

वही जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी मौके पर पहुंची और जमीन से निकले सिक्कों को जब्त कर अपने साथ ले गई। अब इस मामले में बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, टीम इलाके की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बताया गया की ग्राम लोकीपार में रहने वाले किसान शैलेंद्र दुबे के खेत में एक मंदिर बना हुआ है जहाँ मंदिर के पास बारिश के मद्देनजर टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान पिलर करने के लिए जब जमीन में गड्ढे किये जा रहे थे, तभी खुदाई के दौरान एक गड्ढे में धातु की आवाज सुनाई दी और जब उसपर गौर किया गया तो गड्ढे में चांदी के सिक्कों से भरा एक मिट्टी का मटका मिला। मटके में रानी विक्टोरिया के शासनकाल के सन 1904 के चांदी के सिक्के भरे हुए थे।खेत में मंदिर के पास खुदाई के दौरान किसान को मिले चांदी के सिक्के..

इन सिक्कों पर अंग्रेजी शासन काल के दौरान विक्टोरिया का मुकुट बना हुआ है और उस पर 1 रुपए अंकित हैं। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन बेशकीमती सिक्कों को जब्त कर लिया। आज बुधवार को फिर उसी स्थान पर खुदाई शुरु की गई है। पुरात्तव विभाग द्वारा इलाके की पड़ताल कर पता लगाया जा रहा है कि, जमीन से निकले इन सिक्कों का इस इलाके से कोई बड़ा कनेक्शन तो नहीं है।

ssource.



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg