Sat. Jul 25th, 2026

जमीन विवाद को लेकर बाप का हत्यारा बना बेटा..सौतेली मां के साथ मिलकर रची थी साजिश

Son became the murderer of his father due to land dispute..he had hatched a conspiracy with his step motherजमीन-विवाद-को-लेकर-बाप-का-ह
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव //  तुमड़ीबोड थाना क्षेत्रअंतर्गत में हुए अंधेकत्ल मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जमीन विवाद के को लेकर पिता की हत्या पुत्र ने सौतेली मां के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून 2024 को सुबह सूचना प्राप्त हुआ था कि प्रीतम साहू पिता स्व. रामअवतार साहू उम्र 40 साल निवासी झिटिया की उसके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई हैं कि सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा घटना स्थल पहुंचकर सूचना की तस्दीक की गई. घटना स्थल मृतक प्रीतम साहू के मकान के अंदर परछी में प्रीतम साहू की सिर, माथे एवं पेट में धारदार हथियार एवं किसी ठोस वस्तु से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर घटना स्थल पर ही मृतक के छोटे भाई प्रेमलाल की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया.

सायबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण एवं संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर मृतक प्रीतम साहू के बडे पुत्र ललित कुमार साहू एवं मृतक की पत्नि हुमेश्वरी बाई साहू द्वारा लगातार प्रीतम साहू द्वारा घर के सदस्यों को शराब के नशे में गाली गलौच कर मारपीट करने एवं परिवार वालों को पूरी जमीन बेचने की धमकी और परिवार वालों को घर से निकालने की धमकी देने से परेशान होकर मृतक के पुत्र ललित कुमार साहू एवं मृतक की पत्नि हुमेश्वरी बाई साहू ने एक महिने पूर्व से प्रीतम साहू की हत्या का प्लान बनाकर 11 जून के रात्रि करीब 12:00 बजे मौका देखकर मृतक प्रीतम साहू को खाट में सोता हुआ पाकर आरोपी ललित कुमार साहू ने अपनी मां के साथ घर में रखे लोहे के मुसर से सिर में कई बार लगातार वार कर चोट पहुंचाकर और आरोपी द्वारा अपनी मां हुमेश्वरी से हसिया मंगाकर सिर में एवं पेट में लगातार हमला कर और आरोपी ललित कुमार द्वारा गर्दन दबाकर अपनी मां हुमेश्वरी बाई के साथ प्रीतम साहू की हत्या कर दिये.Son became the murderer of his father due to land dispute..he had hatched a conspiracy with his step motherजमीन-विवाद-को-लेकर-बाप-का-ह

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

दोनों आरोपीगण मां बेटे द्वारा प्रीतम साहू की हत्या कर हत्या से जुडे साक्ष्य को छुपाने के लिए हत्या में प्रयुक्त लोहे के मुसर और हसिया को पानी में साफ कर छुपाने और आरोपी द्वारा अपने चाचा के घर जाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने पिता की हत्या करने की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने पर दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपराध सदर धारा का जुर्म करना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया.

उक्त कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी तुमडीबोड उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, सहा.उप निरीक्षक तुलाराम बांक, आर. कमल नेताम, लोकेश साहू, देवानंद परतेती, दिगंबर सिदार, राकेश वर्मा, थलेश देशमुख, पूनम साहू, महिला आर. अर्पणा एक्का, नगर सैनिक उषा वर्मा एवं साईबर टीम का विशेष योगदान रहा.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg